यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

by Manu
मनीषा शर्मा

बहादुरगढ़, 27 जनवरी 2026: भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता मनीषा शर्मा ने यूजीसी एक्ट 2026 को संविधान के अनुच्छेद 14 के खिलाफ बताते हुए सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष को भेजे पत्र में इस कानून को शिक्षा व्यवस्था में असमानता पैदा करने वाला करार दिया।

मनीषा शर्मा गांव खरहर की निवासी हैं। वे बूथ अध्यक्ष छारा मंडल की मंडल सचिव और मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष जैसे पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह फैसला संविधान और शिक्षा के हित में लिया गया।

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ देशभर में कई संगठन और व्यक्ति इन नियमों को भेदभावपूर्ण बता रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक्ट सवर्ण समाज के छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है। इससे शिक्षा के अवसरों में असमानता आएगी।

ये भी देखे: यूपी में UGC के नए नियम का जमकर विरोध, बीजेपी के 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

You may also like