आगरा, 26 जनवरी 2026: आगरा के ताजमहल परिसर में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। बताया जा रहा है कि 1632 में ताजमहल निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस पर यहां तिरंगा फहराया गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। संगठन का दावा है कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आह्वान के अनुरूप किया गया, जिसमें उन्होंने सभी मदरसों और मस्जिदों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की बात कही थी। महासभा ने कहा कि वे इसी भावना के साथ ताजमहल में यह आयोजन कर रहे हैं।
ताजमहल एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और संरक्षित स्मारक है। यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सख्त नियम लागू होते हैं। ASI और आगरा प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी देखे: 77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर सैन्य परेड शुरू