नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026: भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ परेड की शुरुआत हो गई है। इस साल की थीम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर केंद्रित है।
इस ऐतिहासिक समारोह में यूरोपीय संघ के उच्च पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत की सांस्कृतिक विविधता व सैन्य शक्ति की तारीफ की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान ने देश को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ यह संविधान आज भी देश की एकता, अखंडता और प्रगति का आधार है।
ये भी देखे: गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात