बहराइच, 19 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन ने महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर के सामने बनी 10 से 12 अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि 2002 में इन मजारों को हटाने का आदेश था। लेकिन आदेश की अनदेखी हुई और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़कर 10-12 हो गई। अवैध अतिक्रमण बढ़ने से मेडिकल कॉलेज के छात्रों और अधिकारियों को परेशानी होती थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की।
नगर मजिस्ट्रेट ने मजारों की देखरेख करने वालों से दस्तावेज मांगे। समय सीमा बीतने के बाद भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए। 10 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। तीन थानों की पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
ये भी देखे: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ताओं को मुआवजा देने का आदेश