जींद, 19 जनवरी 2026: हरियाणा के जींद जिले में एक पुलिस अधिकारी पर महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस चौकी टेनरी मोड के इंचार्ज एएसआई यशवीर सिंह पर आरोप लगा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि आरोपी नशे में धुत अवस्था में रात को उसके घर में जबरदस्ती घुसा और अश्लील हरकतें कीं। साथ ही गाली-गलौज भी की।
महिला ने बताया कि 16 जनवरी की रात वह अपनी बहन और बच्चों के साथ घर पर थी। देर रात एएसआई यशवीर सिंह नशे की हालत में घर में आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने तुरंत पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई।
डीएसपी संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी ASI यशवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया है।
ये भी देखे: वीटा नकली घी प्रकरण में बड़ा एक्शन, थाना गोहाना के प्रभारी अरुण कुमार निलंबित