12
फरीदाबाद, 17 जनवरी 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त (अटैच) की है।
ED के अनुसार, संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धन से तैयार की गई थी। जांच में सामने आया है कि अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों ने अवैध धन को विभिन्न खातों और लेन-देन के जरिए घुमाकर यूनिवर्सिटी के विकास में लगाया। यह पूरी प्रक्रिया मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आती है।
ED ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा, जांच कमेटी गठित