उत्तर प्रदेश में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल, बैंक और आफिस सब रहेंगे बंद

by Manu
सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ, 12 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में इस दिन छुट्टी का प्रावधान नहीं था, जिसके बाद अब विशेष आदेश जारी किया गया है।

इस अवकाश के चलते राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। खास बात यह है कि परिषदीय स्कूलों में चल रही शीतकालीन छुट्टी भी अब 15 जनवरी तक बढ़ गई है।

बता दें कि मूल रूप से 1 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था और 15 जनवरी से स्कूल खुलने थे। लेकिन मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद अब स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने कहा है कि यह अवकाश सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों पर लागू होगा।

ये भी देखे: महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश हो- अखिलेश यादव

You may also like