पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गईं, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का ऐलान

by Manu
school close

चंडीगढ़, 07 जनवरी 2026: पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्वीट में लिखा – “माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।”

Harjot Singh Bains

यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का दौर जारी रह सकता है।

ये भी देखे: पंजाब में स्कूलों को सर्दी की छुट्टियां, 24 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

You may also like