वाराणसी के मिर्जामुराद में जहरीला फल खाने से दो सगी बहनें समेत तीन बच्चों की मौत

by Manu
कनेर का फल

वाराणसी, 06 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। खेलते समय तीन बच्चों ने कथित तौर पर जहरीला कनेर का फल खा लिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इसमें दो सगी बहनें और एक पड़ोस की बच्ची शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना करधना इलाके में रविवार को हुई। तीनों बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कनेर का फल खा लिया। कनेर का फल बेहद जहरीला होता है। खाने के तुरंत बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

दो बच्चों की मौत रविवार को ही हो गई। उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। तीसरे बच्चे को इलाज के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ये भी देखे: जहरीले कफ सीरप से बच्चों की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग ठुकराई

You may also like