जालंधर, 30 दिसंबर 2025: जालंधर वेस्ट के बावा खेल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नहर के पास एक महिला से तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से भागने लगे। रास्ते में मौजूद एक निहंग सिंह ने इस घटना को देखते ही तुरंत कार्रवाई की।
निहंग सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पीछा किया और तेज रफ्तार में तीनों लुटेरों को टक्कर मार गिरा दिया। इस दौरान तीनों में से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो युवक मौके से भागने में सफल रहे।
पकड़े गए युवक को तुरंत बावा खेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार दो युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
पुलिस ने मामले में लूट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
ये भी देखे: बादशाहपुर में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार