ढाका, 30 दिसंबर 2025: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला जारी है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। इस बार घटना मयमनसिंह जिले के भालुका में हुई, जहां एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले 42 वर्षीय हिंदू युवक बजेंद्र बिस्वास को उनके सहकर्मी ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।
बजेंद्र बिस्वास बांग्लादेश के अर्धसैनिक बल ‘अंसार’ के सदस्य थे, जो ग्राम रक्षा इकाई के रूप में कार्य करता है। पुलिस के अनुसार हत्या कारखाने के भीतर हुई और हत्यारा अभी फरार है।
इससे पहले इसी मयमनसिंह जिले में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को चौराहे पर जला दिया गया था। वहीं ढाका में 27 दिसंबर को अमृत मंडल नामक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। अमृत पर हफ्ता मांगने का आरोप लगाया गया था।
ये भी देखे: भारत ने बांग्लादेश में हिंदू युवकों की लिचिंग पर लगाई फटकार, कहा – ‘हिंदुओं पर हमला…’