सूरत में AAP महामंत्री पर रंगदारी का आरोप, 1 लाख की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार

by Manu
श्रवण जोशी

सूरत, 30 दिसंबर 2025: सूरत एसओजी की टीम ने आम आदमी पार्टी (आप) यूथ विंग के महामंत्री श्रवण जोशी को जबरन वसूली के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता निलेश मोरे ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे श्रवण जोशी अपने साथी के साथ दुकान पर पहुंचे थे। दोनों ने कथित तौर पर कालाबाजारी, ग्राहकों को कम अनाज देने और लाइसेंस रद्द करवाने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर डराया।

कुछ दिन बाद श्रवण जोशी का साथी दुकान पर आया और कहा कि अगर दुकान नियमित रूप से चलानी है तो एक लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी। लगातार धमकियों से डरकर दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

सूरत एसओजी के डीसीपी राजवीर सिंह नकुम ने बताया कि श्रवण जोशी, उनका साथी संपत चौधरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। फरियाद में कहा गया है कि आरोपी दुकान पर जाकर धमकाते थे कि आप सरकार के राशन की कालाबाजारी करते हो और गरीबों का अनाज कम देते हो। धमकी देकर 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पैसा न देने पर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।

ये भी देखे: PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी गुजरात पहुंचे, बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा

You may also like