बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की निधन पर बेटे तारिक रहमान ने किया भावुक पोस्ट

by Manu
खालिदा जिया

ढाका, 30 दिसंबर 2025: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे तारिक रहमान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भावुक संदेश साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

तारिक रहमान ने लिखा, “मेरी मां और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया अल्लाह की पुकार सुनकर आज हमें छोड़कर चली गईं।”

उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए आगे कहा कि खालिदा जिया केवल एक राजनीतिक नेता नहीं थीं, बल्कि वह लोकतंत्र की जननी और बांग्लादेश की मां के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और तानाशाही व दमन के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहीं।

तारिक रहमान ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि खालिदा जिया उनके लिए एक बेहद स्नेही, कोमल और साहसी मां थीं। उन्होंने घर के भीतर हमेशा अपने परिवार को संभाला, चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न रहे हों। राजनीतिक संघर्षों के बीच भी उनकी मातृत्व और करुणा कभी कम नहीं हुई।

ये भी देखे: बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो मुख्य आरोपी भारत भागकर मेघालय पहुंचे

You may also like