लुधियाना, 29 दिसंबर 2025: लुधियाना स्पेशल सेल की टीम ने नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को ऑटो में 40 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ ऑटो भी बरामद किया गया है।
एडीसीपी इंवेस्टीगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह दहिल (इंचार्ज स्पेशल सेल) की अगुवाई में इंस्पेक्टर मोहन सिंह की टीम पीएयू थाना क्षेत्र में नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। टीम ने शंकर कॉलोनी के निकट कूड़े के डंप के पास रेड की और आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के ऑटो से 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पीएयू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इसी महीने गांजे की खेप लेकर तीन चक्कर लगाए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले थाना सदर खन्ना में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
ये भी देखे: अमृतसर एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से 3 किलो गांजा जब्त