16
यमुनानगर, 24 दिसंबर 2025: हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लाल रंग की थार कार से डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब निवासी संजय खान काले रंग की थार में नशे की बड़ी खेप लेकर हथनीकुंड रास्ते से हरियाणा में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने जाल बिछाया और आरोपी संजय खान को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बीते मंगलवार को भी एंटी नारकोटिक्स सेल ने 812 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ा था, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपये थी।
ये भी देखे: फरीदकोट: 73 बोरियों में 16 क्विंटल चूरापोस्त के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार