यमुनानगर में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 90 लाख रुपए की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

by Manu
Yamunanagar police

यमुनानगर, 23 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश बॉर्डर से हरियाणा में नशे की बड़ी खेप लाने वाले गिरोह पर यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल ने शिकंजा कसा। टीम ने 810 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 80-90 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्कर यमुनानगर में बड़ी खेप लेकर आ रहा है। टीम ने जाल बिछाया। यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पास रजनीश नामक तस्कर को 810 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

सख्त पूछताछ में रजनीश ने बताया कि यह हेरोइन सहारनपुर में सुफियान को सप्लाई करनी थी। सुफियान सहारनपुर जिले का रहने वाला है। रजनीश बरेली जिले का निवासी है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि दोनों तस्करों की क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है। संबंधित थानों से उनके पुराने रिकॉर्ड भी मंगवाए जा रहे हैं।

ये भी देखे: यमुनानगर में चोरों ने गुरुद्वारे के 3 गुल्लकों से 8 लाख का कैश की चोरी, CCTV में कैद

You may also like