लुधियाना, 22 दिसंबर 2025: नगर निगम की टीम ने जोन डी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। सोमवार को की गई कार्रवाई में कॉलेज रोड, स्मिट्री रोड, दुगरी और जवदी इलाके में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें सील कर दी गईं। कई निर्माण स्थलों पर तोड़फोड़ भी की गई।
एटीपी हरविंद्र हनी ने बताया कि इनमें से अधिकांश दुकानें नक्शा पास करवाए बिना बन रही थीं। मालिकों को पहले फीस जमा करने और पार्किंग या हाउस लेन में किए गए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन करने के बाद ही सील खोली जाएगी।
जोन सी में हिम्मत नगर और प्रीत नगर इलाके में रिहायशी क्षेत्र में चल रहे कमर्शियल निर्माणों को भी निशाना बनाया गया। इनमें नक्शा पास नहीं था और नियमों के मुताबिक रेगुलर करने का प्रावधान भी नहीं था। इसलिए इन्हें तोड़ दिया गया।
हालांकि एक बड़ी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई नहीं हो पाई। यह पूरी ड्राइव का मुख्य लक्ष्य था। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की सूचना एक नगर निगम कर्मचारी द्वारा लीक कर दी गई। कॉलोनी बनाने वाले कांग्रेस नेता ने अपने समर्थकों को इकट्ठा कर लिया। इसके चलते टीम बिना कार्रवाई किए वापस लौट आई।
ये भी देखे: अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की बुल्डोजर कार्रवाई, मुंडियां कलां में ढहाई गई अवैध बस्ती