पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे से भयानक हादसा, कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत

by Manu
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

सुल्तानपुर, 22 दिसंबर 2025: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। दरपीपुर के पास लखनऊ से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया। वहां से अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 8:20 बजे हादसा हुआ। घना कोहरा छाया था। विजिबिलिटी बहुत कम थी। तेज रफ्तार और कोहरा मुख्य कारण लग रहे हैं।

ये भी देखे: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ब्रेज़ा ने वैगनआर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

You may also like