ग्राम पंचायत चुनावों में 261 सीटों पर जीत ने साबित किया कि जनता सब जानती है, काम करने वालों को ही चुनती है- सीएम मान

by Manu
cm mann

चंडीगढ़, 22 दिसंबर 2025: पंजाब में हाल ही में संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 580 गांवों में हुए सरपंच चुनावों में आप समर्थित उम्मीदवारों ने 261 सीटें जीतीं है। आपको बता दें कि  यह कुल सीटों का करीब 45 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीत पर प्रदेशवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जनता का सरकार की ईमानदार और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विश्वास है। निष्पक्ष चुनावों में जनता ने साफ फैसला दिया। पिछले तीन साल में शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी और सड़कों में सुधार का लाभ गांवों तक पहुंचा। इसी का नतीजा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 100 वोटों से ज्यादा अंतर से जीतने वालों में आप समर्थित उम्मीदवार सबसे आगे रहे। 319 सीटों पर आप प्रत्याशियों ने प्रतिद्वंद्वियों को भारी मार्जिन से हराया। राजनीतिक विश्लेषक इसे जीत की गहराई मान रहे हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को निराशाजनक नतीजे मिले। उनकी ग्रामीण पकड़ कमजोर दिखी।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बड़ा योगदान रहा। मुफ्त बिजली (300 यूनिट तक) मोहल्ला क्लीनिक स्कूलों में सुधार और किसानों को समय पर एमएसपी का फायदा ग्रामीणों को मिला। सड़क पेयजल और नहर सफाई के काम तेज हुए। पंचायतों को ज्यादा फंड और अधिकार दिए गए।

मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा। कई जगहों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे। प्रशासन और पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रमाण है। पार्टी हर गांव में विकास लिखेगी। चुने सरपंचों को सरकार पूरा सहयोग देगी।

ये भी देखे: पंजाब में निवेश की बौछार, CM मान की जापान-कोरिया दौरे से 9 बड़ी कंपनियों ने किए समझौते

You may also like