जीरकपुर-बनूड़ रोड पर भयानक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

by Manu
हादसा

जीरकपुर, 20 दिसंबर 2025: जीरकपुर केछत लाइटों के पास अमलतास पैलेस के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान धैर्य पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई। घायल शिवम पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रवीण कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी वार्ड-5 बनूड़ ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर दोपहर करीब 2 बजे वे जीरकपुर से बनूड़ जा रहे थे। आगे धैर्य और शिवम अलग-अलग मोटरसाइकिल पर थे। शिवम बाइक चला रहा था।

अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने धैर्य की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गए। दोनों गंभीर घायल हो गए।

लोगों ने तुरंत दोनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान धैर्य की मौत हो गई। शिवम की हालत अभी गंभीर है।

ये भी देखे: Punjab News: धारीवाल में दर्दनाक हादसा, घने कोहरे से एडिशनल SHO की मौत

You may also like