19
शिमला, 19 दिसंबर 2025: पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। 2011 बैच के एचएएस अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू को हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग का सचिव नियुक्त किया गया।
डॉ. हरीश गज्जू अभी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हैं। उनके पास अतिरिक्त निदेशक (उद्योग) और कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के प्रबंध निदेशक का दायित्व भी है। नई नियुक्ति के साथ वे ये पुराने पद भी संभालते रहेंगे।
इससे पहले राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह थे। उनका तबादला कर दिया गया। अब वे लोक निर्माण विभाग के पूर्णकालिक अतिरिक्त सचिव बन गए। पहले उनके पास यह अतिरिक्त कार्यभार था।
ये भी देखे: Mandi Cloudburst: सराज पहुंचे सीएम सुक्खू , बोले- ‘हर आपदा प्रभावित को मिलेगा घर..’