इंदौरा उत्सव में सीएम सुक्खू का नशे पर सख्त ऐलान, कहा – तस्करों के मकान तोड़े जाएंगे

by Manu
सुक्खू

कांगड़ा, 19 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशा माफिया को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी को नहीं बख्शेगी चाहे कितना भी रसूख हो। नशे से युवा पीढ़ी को बचाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। चिट्टे के कारोबारियों के मकान अगले 6 महीने में तोड़ दिए जाएंगे। नशे से कमाई गई संपत्ति जब्त होगी।

सीएम शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में इंदौरा उत्सव के समापन समारोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पर आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने इंदौरा वैल्फेयर सोसायटी की सराहना की।

सुक्खू ने कहा कि सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान शुरू किया। यह जन आंदोलन बन चुका है। नशे से कमाए अवैध धन को जब्त किया जा रहा है। अब तक 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। अगले 6 महीने में चिट्टा तस्करों की सारी संपत्ति नष्ट कर दी जाएगी। अंतरराज्यीय गिरोहों की रीढ़ तोड़ने में सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि चिट्टे से जुड़ी कोई सूचना मिले तो आपातकालीन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले को 10 हजार से 10 लाख रुपये तक इनाम मिलेगा।

ये भी देखे: Mandi Cloudburst: सराज पहुंचे सीएम सुक्खू , बोले- ‘हर आपदा प्रभावित को मिलेगा घर..’

You may also like