12
बस्ती, 19 दिसंबर 2025: वाल्टरगंज थाने में तैनात दीवान राकेश चौहान को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोतवाली थाने लाया गया। आगे की कार्रवाई चल रही है।
शिकायतकर्ता मनीष चौधरी ने बताया कि उसके पिता ईंट भट्ठों पर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ढुलाई करते हैं। थानाध्यक्ष ने गाड़ी चलवाने के लिए पैसे जमा करने को कहा। परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की।
मनीष ने कहा कि थानाध्यक्ष ने 15 हजार रुपये खुद लेने से इनकार कर दिया। दीवान को देने को कहा। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाया। मनीष जब दीवान को पैसे दे रहा था तभी टीम ने मौके पर पहुंचकर राकेश चौहान को पकड़ लिया।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने पूर्व CBI जज सुधीर परमार पर खोला मोर्चा, रिश्वतखोरी के आरोपों में मुकदमा चलाने को मंजूरी