लुधियाना में चुनावी जीत के जश्न पर फायरिंग मामले में महिला पंच और पूर्व सरपंच सहित 18 लोगों पर केस दर्ज

by Manu
लुधियाना फायरिंग

लुधियाना, 19 दिसंबर 2025: लुधियाना के बचितर नगर इलाके में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी वर्करों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गोली चलाने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने महिला कांग्रेसी पंच और पूर्व सरपंच सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित प्रवीण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, अजय वीर सिंह, उदयवीर सिंह, निंदा सरपंच, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पूजा पंच और हरपाल सिंह बब्बू शामिल हैं। इसके अलावा अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई हुई।

भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना चुनावी जीत के जश्न के दौरान हुई। आप वर्कर जश्न मना रहे थे। तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर फायरिंग कर दी।

ये भी देखे: PUNJAB: मोगा में आप नेता और उसके दोस्त पर फायरिंग, हमलावर फरार

You may also like