कोडीन विवाद पर सीएम योगी-अखिलेश की बिच शायरी वार, देखें किसने क्या कहा ?

by Manu
योगी अखिलेश

लखनऊ, 19 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले कोडीन कफ सिरप रैकेट पर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच शेर-ओ-शायरी की जुबानी जंग चली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर खूब तंज कसे।

प्रेस वार्ता में सीएम योगी ने कोडीन मामले पर अखिलेश का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने शेर पढ़ा, “यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, और आईना साफ करता रहा।” योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने सख्त कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारियां हुईं। सभी जानते हैं कि हर माफिया के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े मिलते हैं।

योगी के इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया। एक्स पर शेर पोस्ट किया, “जब ‘ख़ुद’ फँस जाओ, तो दूसरे पर इल्ज़ाम लगाओ। ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ।”

कोडीन रैकेट का मामला गरमाया हुआ है। अखिलेश ने पहले आरोप लगाया था कि रैकेट वाराणसी से शुरू हुआ। तार विदेशों तक फैले हैं। भाजपा संलिप्त लोगों को बचा रही है। योगी ने इसे खारिज करते हुए सपा पर माफिया से लिंक का आरोप लगाया है।

ये भी देखे: कोडीन कफ सिरप रैकेट पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा – ”हजारों करोड़ का घोटाला..”

You may also like