बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद तनाव, सिंगापुर अस्पताल में तोड़ा दम

by Manu
शरीफ उस्मान हादी

ढाका, 18 दिसंबर 2025: बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार शरीफ उस्मान हादी की मौत हो गई है। वे 12 दिसंबर को ढाका के पुराना पल्टन इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

इंक़लाब मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 से संभावित निर्दलीय उम्मीदवार हादी पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। वे बैटरी रिक्शा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। गोली सिर में लगी। पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर सिंगापुर एयरलिफ्ट किया गया। लेकिन वे बच नहीं सके।

शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर फैलते ही बांग्लादेश के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए। लोग सड़कों पर उतरे। हमलावरों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। कुछ जगहों पर हिंसा और आगजनी की खबरें आईं। राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

ये भी देखे: बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

You may also like