पटियाला, 18 दिसंबर 2025: थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का लालच देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई की। आरोपी ध्रुव पर बीएनएस की धारा 65(1), 351(2) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़िता ने शिकायत दी कि आरोपी ध्रुव डीजे का काम करता है। करीब एक साल पहले उनकी दोस्ती हुई। ध्रुव ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की गर्भवती हो गई तो ध्रुव को बताया लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। गर्भपात कराने को कहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
16 दिसंबर को पेट दर्द होने पर पीड़िता को राजिंदरा अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उसने बच्ची को जन्म दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू हो गई है।
यह मामला नाबालिग होने की वजह से पोक्सो एक्ट के तहत आता है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी देखे: Jind Crime: नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया, फिर महिला से किया दुष्कर्म