बरनाला, 17 दिसंबर 2025: केंद्र सरकार ने पंजाब के लोगों की लंबी मांग पूरी की है। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को बरनाला में ठहराव की अनुमति दे दी गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
बिट्टू ने बताया कि पहले इस ट्रेन का बरनाला में कोई स्टॉपेज नहीं था। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों जिला अध्यक्ष सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता और अन्य नेताओं ने लगातार मांग उठाई। लोगों की आवाज को देखते हुए केंद्र ने मंजूरी दे दी।
यह फैसला बरनाला के अलावा मलेरकोटला संगरूर और मानसा के लोगों को फायदा देगा। दिल्ली से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आम यात्रियों के साथ कारोबारी भी लाभान्वित होंगे। समय की बचत होगी और यात्रा आसान बनेगी।
ये भी देखे: UP NEWS: लखनऊ में आनंदविहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, यात्री सहमे