मोहाली में राणा बलचौरिया हत्या मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

by Manu
DSP गिरफ्तार

चंडीगढ़, 17 दिसंबर 2025: सोहाना में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया हत्या मामले में पुलिस ने लालड़ू के लहली के पास एनकाउंटर किया है। एक बदमाश ढेर हो गया है। उसकी पहचान हरपिंदर सिंह के रूप में हुई। हरपिंदर हत्या में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

याद रहे कि सोमवार शाम सेक्टर-82 के मैदान में राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित कर रहे थे। हमलावर सेल्फी के बहाने पास आए और गोली चला दी।

इसी मामले में अमृतसर पुलिस ने भी कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाम करण निर्मलजीत और मंदीप हैं। इनमें से एक को एनकाउंटर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी देखे: मोहाली कबड्डी कप में फायरिंग, कोच राणा बलचौरिया की गोली लगने से मौत

You may also like