लुधियाना, 16 दिसंबर 2025: Ludhiana Jail Clash: लुधियाना सेंट्रल जेल में झड़प की खबर आ रही है। बताया जा रहा कि कैदियों और जेल स्टाफ के बीच झड़प इतनी उग्र हो गई कि कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जेल अधीक्षक कुलवंत सिद्धू पर कैदियों ने ईंटों से हमला किया। उनके सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं। उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार अन्य जेल अधिकारी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा है। झड़प की शुरुआत छोटी कहासुनी से हुई। लेकिन देखते ही देखते कैदी बेकाबू हो गए। उन्होंने स्टाफ पर हमला बोल दिया।
हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने खतरे का सायरन बजाया। सायरन की आवाज लंबे समय तक गूंजती रही। जेल के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत भारी बल तैनात किया। जेल परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
ये भी देखे: पंजाब की इस सेंट्रल जेल पुलिस की रेड, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा जेल