पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान से नवाजे गए

by Manu
PM Modi Ethiopia Visit

इथियोपिया, 16 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान से सम्मानित किया है। इस सम्मान के साथ पीएम मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की संख्या करीब 28 हो गई।

सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं। यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत बनाया। विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है।

यह सम्मान पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा के दौरान मिला। इथियोपिया में ब्रिक्स समिट के इतर यह समारोह आयोजित हुआ। दोनों देशों के बीच रक्षा व्यापार और विकास सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इथियोपिया ने भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना की।

पीएम मोदी के सम्मानों की सूची में अब रूस भूटान फ्रांस अमेरिका और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं।

ये भी देखे: पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे प्रधानमंत्री

You may also like