जॉर्डन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, क्राउन प्रिंस ने खुद चलाई कार

by Manu
PM Modi jorden

अम्मान, 16 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II ने उंनका मेहमाननवाजी किया है। क्राउन प्रिंस खुद कार ड्राइव करके पीएम मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए। क्राउन प्रिंस पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं।

यह यात्रा 37 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर यह दौरा हो रहा है। MEA सेक्रेटरी (साउथ) डॉ. नीना मल्होत्रा ने बताया कि जॉर्डन ने भारत की आतंकवाद विरोधी लड़ाई में पूरा समर्थन दिया। आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की।

पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस के डी-रेडिकलाइजेशन प्रयासों और इस्लामी दुनिया में संयम की आवाज की सराहना की। उर्वरकों खासकर फॉस्फेट के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने रक्षा ऊर्जा और व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया।

ये भी देखे: पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे प्रधानमंत्री

You may also like