पटना, 15 दिसंबर 2025: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटेल चौक चितकोहरा पुल के निकट सरदार पटेल प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित हुआ। दोनों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह विधायक श्याम रजक और अरुण मांझी विधान पार्षद कुमूद वर्मा राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन भजन कीर्तन बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सरदार पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके त्याग बलिदान को याद किया गया।
ये भी देखे: सरदार पटेल की 150वीं जयंती, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि