राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग

by Manu
Death threat to Rajasthan CM

आगरा, 15 दिसंबर 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रशांत तिवारी ने बताया कि सीएम शर्मा हेलीकॉप्टर से जयपुर से भरतपुर जा रहे थे। रास्ते में मौसम बिगड़ा तो पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगरा की ओर मोड़ दिया। हेलीकॉप्टर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब खेरिया एयरपोर्ट पर उतरा।

सीएम को करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद हेलीकॉप्टर ने भरतपुर के लिए उड़ान भरी। आगरा और भरतपुर के बीच करीब 60 किलोमीटर दूरी है। दोनों राज्यों की सीमाएं सटी हुई हैं।

ये भी देखे: राजस्थान के दौसा की सलासवाल जेल से सीएम भजनलाल शर्मा को धमकी

You may also like