पंजाब में स्कूलों को सर्दी की छुट्टियां, 24 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

by Manu
छुट्टी

चंडीगढ़, 15 दिसंबर 2025: पंजाब में हालिया बम धमकियों के बाद स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चर्चा चल रही थी। अब शिक्षा विभाग ने बड़ा ऐलान किया है। विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दीं है।

सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। नए साल में 1 जनवरी 2026 से स्कूल दोबारा खुलेंगे।

शिक्षा विभाग ने यह फैसला राज्य में बढ़ती सर्दी को देखते हुए लिया। ठंड और कोहरे से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सुबह स्कूल आने में दिक्कत हो रही है। इसलिए छुट्टियां दी गईं।

हालांकि कुछ लोग इसे बम धमकियों से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन नोटिफिकेशन में सिर्फ सर्दी का हवाला दिया गया। स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए गए कि छुट्टियों की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाएं।

ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ के बाद स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद, छुट्टियां बढ़ाने पर विचार

You may also like