धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कई रिकॉर्ड तोड़े, 10 दिनों में इतनी की कमाई

by Manu
धुरंधर बॉक्स ऑफिस

मुंबई, 15 दिसंबर 2025: Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 2025 की सबसे तेज 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 225 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने महज 10 दिनों में 364.60 करोड़ रुपये कमा लिए है। यह 62 प्रतिशत मुनाफे के साथ सुपरहिट साबित हो रही है।

‘धुरंधर’ ने 10वें दिन कितनी की कमाई?

फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 58.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आंकड़े ने पुष्पा 2 के 54 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। धुरंधर अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। दूसरे वीकेंड की कुल कमाई 146.60 करोड़ रही।

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले हफ्ते में फिल्म ने 218 करोड़ कमाए। दूसरे वीकेंड पर 146.50 करोड़ का इजाफा हुआ। कुल भारतीय कलेक्शन 364.60 करोड़ पहुंच गया। रणवीर सिंह के करियर में यह एक दिन की सबसे बड़ी कमाई वाला रिकॉर्ड है। फिल्म ने भारत में कुल 5 नए रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

ये भी देखे: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्म ने 3 दिनों में 103 करोड़ कमाए

You may also like