नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन महत्वपूर्ण देशों के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। वे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत के पश्चिम एशिया और अफ्रीका के साथ संबंधों को नई ताकत देगी। व्यापार निवेश रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
यह दौरा वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच हो रहा है। भारत अपने भरोसेमंद साझेदारों के साथ राजनीतिक आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना चाहता है। जॉर्डन और इथियोपिया की यह पीएम मोदी की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा होगी। ओमान का यह उनका दूसरा दौरा रहेगा।
जॉर्डन में मोदी राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मिलेंगे। दोनों देश आतंकवाद रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर फोकस करेंगे। इथियोपिया में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। वहां अफ्रीकी यूनियन के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात होगी। व्यापार और निवेश पर जोर रहेगा।
ये भी देखे: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात