अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी संस्थानों में छुट्टी का ऐलान

by Manu
बम Bomb threat in schools

अमृतसर, 12 दिसंबर 2025: शहर के नामी स्कूलों को सुबह एक जैसे धमकी भरे ईमेल आया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी प्राइवेट और ऐडेड स्कूलों में तुरंत छुट्टी घोषित कर दी है। डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो रहा है। सभी स्कूल सुरक्षित हैं। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

ईमेल में बम विस्फोट की धमकी थी। कम से कम 15 प्रमुख प्राइवेट स्कूल प्रभावित हुए। स्कूल प्रबंधनों ने अभिभावकों को तुरंत सूचना दी। माता-पिता स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर ले गए। पुलिस ने इलाके सील कर दिए। बम डिस्पोजल स्क्वायड और फायर ब्रिगेड तैनात हो गई। अब तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक्स पर बताया कि ”शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों को संदिग्ध ईमेल मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। हर स्कूल में एक गजेटेड अधिकारी तैनात किया। एंटी-सैबोटाज चेक चल रहे हैं। साइबर पुलिस स्टेशन ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर रहा है।”

ये भी देखे: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 श्रीराम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च ऑपरेशन

You may also like