DGCA Action on IndiGo: डीजीसीए ने चार फ्लाइट इंस्पेक्टरों को किया निलंबित

by Manu
DGCA

चंडीगढ़, 12 दिसंबर 2025: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। यह कंपनी रोजाना करीब 2300 उड़ानें चलाती है। घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा है। लेकिन हाल के संकट ने इसका मार्केट कैप करीब 21,000 करोड़ रुपये घटा दिया। अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया। संचालन संकट के 11वें दिन डीजीसीए ने चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है।

ये इंस्पेक्टर इंडिगो की सुरक्षा और अनुपालन की निगरानी करते थे। डीजीसीए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद हुई। संकट से हजारों उड़ानें रद्द हुईं। लाखों यात्री फंस गए। इंस्पेक्टरों पर एयरलाइन की निगरानी में चूक का आरोप लगा।

गुरुवार को ही इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अतिरिक्त मुआवजा घोषित किया। कंपनी ने 3 से 5 दिसंबर को बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया। ये वाउचर अगले 12 महीने में इस्तेमाल हो सकेंगे। यह सरकारी नियमों के अलावा अतिरिक्त मदद है।

ये भी देखे: DGCA ने पायलटों के साप्ताहिक विश्राम नियम वापस लिए, एयरलाइंस को मिली बड़ी राहत

You may also like