चंडीगढ़, 12 दिसंबर 2025: Goa Nightclub Fire Case News: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग के बाद मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर कार्रवाई तेज हो गई है। थाई पुलिस ने दोनों भाइयों को फुकेत से बैंकॉक शिफ्ट कर दिया। अब वे इमिग्रेशन डिविजन सेंटर में बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी होने पर दोनों को भारत लाया जाएगा।
गोवा पुलिस के मुताबिक यह प्रक्रिया आज ही पूरी हो जाएगी। दोनों भाई आग लगने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली से फुकेत भाग गए थे। आग 6 दिसंबर की रात लगी थी। पटाखों के अंदर इस्तेमाल से यह हादसा हुआ। क्लब में बॉलीवुड डीजे का प्रोग्राम चल रहा था। 25 लोग मारे गए जिनमें 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल हैं।
दोनों ने दिल्ली की अदालत में चार हफ्ते की अग्रिम जमानत की याचिका दी थी। उन्होंने कहा कि वे थाईलैंड में बिजनेस मीटिंग के लिए गए हैं। लेकिन अदालत ने बुधवार को याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आरोपों को गंभीर बताया। अब भारत लौटते ही गिरफ्तारी निश्चित है।
ये भी देखें: BIG BREAKING: दिल्ली रोहिणी कोर्ट ने लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज