मिर्जापुर, 10 दिसंबर 2025: जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव की मुस्लिम बस्ती में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग दंपति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान शकूर (75) और उनकी पत्नी आविदा बेगम (70) के रूप में हुई है।
पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आविदा बेगम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दोनों पति-पत्नी इस बात से काफी परेशान थे। मंगलवार रात दोनों ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
बुधवार सुबह परिजनों ने कमरे में दोनों को मृत पाया। सूचना मिलते ही जिगना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि आविदा बेगम की बीमारी का इलाज लंबे समय से चल रहा था। दोनों बुजुर्ग इस बीमारी से तंग आ चुके थे। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।
ये भी देखे: पानीपत के असंध रोड होटल में दो दोस्तों ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी