जालंधर, 09 दिसंबर 2025: सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
कुछ यात्रियों ने प्लेटफॉर्म के पास एक शख्स को बेसुध पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने फौरन जीआरपी और स्थानीय पुलिस को खबर की।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अधिकारियों के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 साल है। वह गर्म कपड़े पहने हुए था। शव के पास से कोई पहचान-पत्र, मोबाइल या ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
जीआरपी ने अज्ञात शव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी देखे: जालंधर में रेलवे लाइन पर मिला लड़का-लड़की का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका