चंडीगढ़, 08 दिसंबर 2025: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधायकों के लिए खास योजना बनाई है। 10 दिसंबर को सभी विधायक उनके नेतृत्व में दिल्ली जाएंगे। वहां वे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लाइव देखेंगे। साथ ही नए संसद भवन और पुराने संसद भवन का भ्रमण करेंगे।
इस दौरान विधायकों को संसद पुस्तकालय भवन भी दिखाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि उन्हें भारत के संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति का दर्शन करवाया जाएगा, जो विशेष कांच के बॉक्स में सुरक्षित रखी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च विधायी संस्था है। वहां की कार्यवाही और परंपराओं को करीब से देखकर हमारे विधायक संसदीय मर्यादाओं और प्रक्रियाओं को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह अनुभव हर विधायक के कामकाज में उपयोगी साबित होगा।
ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा सत्र: पूर्व विधायकों को ₹10,000 मेडिकल अलाउंस, 1984 दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी