IndiGo Crisis: आज भी इंडिगो संकट बरकरार, 350 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

by Manu
IndiGo Crisis

नई दिल्ली, 08 दिसंबर 2025: इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट (IndiGo Crisis) सोमवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और बाकी में घंटों देरी हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह साढ़े छह बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया कि उड़ानों में देरी संभव है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सलाह दी कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी न हो।

सोमवार को देशभर में 350 से ज्यादा इंडिगो उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे तक 18 उड़ानें कैंसल हुईं। बेंगलुरु में 127, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल पर 77 और दिल्ली में 134 उड़ानें प्रभावित रहीं। चेन्नई, अहमदाबाद और असम के एयरपोर्ट्स पर टर्मिनल एरिया में भारी भीड़ जमा हो गई।

एक हफ्ते में इंडिगो की 4,500 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

पिछले एक हफ्ते में इंडिगो की करीब 4,500 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इससे देश का हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार के हस्तक्षेप के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पाए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरफेयर पर कैप लगा दिया। दूरी के हिसाब से किराया 7,500 से 18,000 रुपये तक सीमित रहेगा।

ये भी देखे: Indigo Crisis: जम्मू एयरपोर्ट पर इंडिगो की 3 फ्लाइट्स कैंसल, यात्री परेशान

You may also like