“जन्म से मृत्यु तक पहचान सिर्फ भारतीय होनी चाहिए” – योगी आदित्यनाथ

by Manu
सीएम योगी

लखनऊ, 06 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबासाहेब ने हर भारतीय को यही संदेश दिया कि जन्म से लेकर जीवन के अंत तक हमारी पहचान सिर्फ और सिर्फ एक भारतीय होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 63वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज का दिन महापरिनिर्वाण दिवस नहीं बल्कि प्रेरणा दिवस है। बाबासाहेब ने जाति, क्षेत्र, भाषा और परिवार से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि माना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने हर भारतीय के मन में यह भावना जगाई कि हमारी असली पहचान भारतीय होना है। उन्होंने संविधान के जरिए हर नागरिक को समान अधिकार दिए और समाज को एक सूत्र में बांधा।

योगी ने होमगार्ड जवानों से अपील की कि वे बाबासाहेब के दिखाए मार्ग पर चलें और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आज का भारत बाबासाहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनेगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

You may also like