विदेश भेजने के नाम पर 20.33 लाख की ठगी, तलवंडी साबो पुलिस ने दर्ज किया केस

by Manu
Mohit Dhami Army fraud

चंडीगढ़, 06 दिसंबर 2025: विदेश भेजने का लालच देकर् करके एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने जगदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता धनंतर सिंह निवासी भागीवंदर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए जगदीप सिंह से संपर्क किया था। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे कई किस्तों में कुल 20.33 लाख रुपये ले लिए।

न तो उसका बेटा विदेश गया और न ही आरोपी ने एक भी पैसा वापस किया। धनंतर सिंह ने जब पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में धमकियां देने लगा।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी देखे: पंजाब: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

You may also like