चक्रवात ‘दित्वाह’ से श्रीलंका में भारी तबाही, PM मोदी ने राष्ट्रपति दिसनायके से फोन पर की बात

by Manu
मोदी श्रीलंका दौरे पर

नई दिल्ली, 01 दिसंबर 2025: श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वाह’ ने भयानक रूप धारण कर लिया है। तूफान ने वहां 355 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है जबकि 366 लोग अब भी लापता हैं। बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर बात की। पीएम ने जान-माल के भारी नुकसान पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

पीएम मोदी ने की हरसंभव मदद का वादा

पीएम मोदी ने बातचीत में साफ किया कि संकट की इस घड़ी में भारत हर तरह से मदद करने को तैयार है। उन्होंने श्रीलंका को भेजी गई राहत सामग्री और बचाव दलों की तारीफ की। पीएम ने आश्वासन दिया कि ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत राहत, बचाव और मानवीय सहायता लगातार भेजी जाएगी। यह भारत की ‘पहला प्रतिक्रिया देने वाला देश’ (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) की भूमिका को मजबूत करता है। राष्ट्रपति दिसनायके ने भारत की त्वरित मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीमें श्रीलंका एयर फोर्स, नेवी, आर्मी और स्थानीय बचाव दलों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

ये भी देखे: श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

You may also like