संसद में पालतू कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, बोली- ‘काटने वाले तो संसद के अंदर ही बैठे हैं’

by Manu
रेणुका चौधरी

नई दिल्ली, 01 दिसंबर 2025: संसद के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन दिवस पर एक अनोखा विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी गाड़ी में पालतू कुत्ते को लेकर संसद परिसर पहुंचीं। वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। भाजपा ने इसे संसद की गरिमा का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग कर दी।

घटना के बाद मीडिया से घिरी रेणुका चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “इसमें क्या तकलीफ है? एक गूंगा जानवर अंदर आ गया तो कौन-सी बड़ी समस्या हो गई? यह छोटा-सा है, काटने वाला नहीं। काटने वाले तो और लोग हैं संसद के अंदर।” उनका यह तीखा तंज विपक्ष पर सीधा हमला था। रेणुका ने आगे कहा, “सरकार को जानवर पसंद नहीं। क्या कोई कानून है? मैंने कुत्ते को घर भेज दिया। लेकिन संसद में रोज काटने वाले बैठे हैं, उन पर हम बात क्यों नहीं करते?”

भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “रेणुका चौधरी ने संसद में कुत्ता लाकर सांसदों और स्टाफ का अपमान किया है। यह विशेषाधिकार का दुरुपयोग है। कार्रवाई होनी चाहिए।” भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे कांग्रेस का ‘ड्रामा’ बताया। कहा कि यह संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

ये भी देखे: Parliament Winter Session: एक से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

You may also like