रांची, 30 नवंबर 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का आगाज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ। पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का स्कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 332 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 17 रनों से जीत गई है। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लेकिन भारत ने शुरुआती झटके के बावजूद शानदार रिकवरी की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की। जायसवाल 16 गेंदों पर 18 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए। फिर रोहित ने विराट के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित 51 गेंदों पर 57 रन (5 चौके, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए।
विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 102 गेंदों पर वनडे का 52वां शतक पूरा किया। कुल 120 गेंदों पर 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। राहुल ने 60 रनों का योगदान दिया। कुलदीप यादव ने नाबाद 20 रन बनाकर निचले क्रम को संभाला। ओटनेल बार्टमैन ने 2/60 के आंकड़े से दो विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका ने चेज में किया संघर्ष
349 का लक्ष्य पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की। मैथ्यू ब्रेट्जके (72), मार्को जानसेन (70) और कॉर्बिन बोश (67) ने अर्धशतक लगाए। लेकिन कुलदीप यादव ने 4/68 के शानदार स्पेल से प्रोटियाज को रोक दिया। हर्षित राणा ने भी विकेट लिए। साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रनों पर ढेर हो गई।
ये भी देखे: IND vs SA: विराट कोहली ने बनाया 52वां वनडे शतक, फैन ने मैदान घुसकर छुए पैर