विक्रम मजीठिया के करीबी हरप्रीत सिंह गुलाटी को 6 दिन का विजिलेंस रिमांड, 10 करोड़ के लेन-देन की जांच तेज

by Manu
बिक्रम मजीठिया

चंडीगढ़, 30 नवंबर 2025: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े डिस्प्रोपोरशनेट एसेट्स (DA) मामले में नया मोड़ आ गया है। मजीठिया के करीबी शराब व्यापारी हरप्रीत सिंह गुलाटी को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गुलाटी को 6 दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुलाटी को मजीठिया मामले के गवाह के तौर पर पेश किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि रिमांड के दौरान मजीठिया और गुलाटी को आमने-सामने बिठाकर गहन पूछताछ की जाएगी। मामले का केंद्र 10 करोड़ रुपये का कथित लेन-देन है। आरोप है कि मजीठिया ने इस रकम से शिमला और दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदी। गुलाटी को मोहाली के सेक्टर 106 से गिरफ्तार किया गया था।

मजीठिया पर ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है। जून 2025 में उनकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड दिया था, जो जुलाई में 4 दिन बढ़ा। कुल 540 करोड़ की लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। गुलाटी की गवाही से मामले में नई परतें खुल सकती हैं।

ये भी देखे: बिक्रम मजीठिया की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, हो सकता है अहम फैसला

You may also like